सीतापुर। पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल के निर्देश पर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत बुधवार को जनपद के तीन थाना क्षेत्रों में पुलिस ने चार वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। संबंधित क्षेत्राधिकारियों के पर्यवेक्षण में अटरिया, मछरेहटा और सिधौली थाना पुलिस ने न्यायालय में विचाराधीन मामलों एवं थानों में पंजीकृत अभियोगों से संबंधित आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की।
अटरिया पुलिस ने एक वांछित को पकड़ा
अटरिया थाना पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 58/2026, धारा 137(2)/87 बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्त बजरंगी पुत्र नन्दराम निवासी ग्राम असेनिया, मजरा शाहजहांपुर, थाना अटरिया, जनपद सीतापुर को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्रवाई की।
मछरेहटा पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
मछरेहटा थाना पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 256/2026, धारा 85/80(2) बीएनएस एवं 3/4 डीपी एक्ट से संबंधित दो अभियुक्तों पंकज कुमार पुत्र बांकेलाल और बांकेलाल पुत्र शिवराम, निवासी ग्राम अर्जुना, थाना मछरेहटा, जनपद सीतापुर को गिरफ्तार किया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को चालान कर न्यायालय भेज दिया।
सिधौली पुलिस ने एक आरोपी को दबोचा
वहीं, सिधौली थाना पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 280/2026, धारा 109(1), 115(2), 118(1), 351(3) एवं 352 बीएनएस से संबंधित अभियुक्त कामता प्रसाद पुत्र हेमकरन निवासी ग्राम कंजा, थाना सिधौली, जनपद सीतापुर को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्रवाई की।
पुलिस के अनुसार, जनपद में अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाकर आगे भी कार्रवाई की जा रही है।