सीतापुर — पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश उपनिरीक्षक और निरीक्षक सेवा नियमावली-2015 के तहत पदोन्नत हुए दो उपनिरीक्षकों के कंधों पर स्टार लगाकर उन्हें शुभकामनाएं दीं।
पदोन्नत होने वाले अधिकारियों में खैराबाद थाने में तैनात योगेन्द्र कुमार तथा कोतवाली देहात के दुर्गा प्रसाद शुक्ल शामिल हैं। इस मौके पर सहायक पुलिस अधीक्षक/सीओ सिटी विनय कुमार यादव भी मौजूद रहे और दोनों अधिकारियों को नवीन दायित्वों के लिए बधाई दी।















